79वॉ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 2025 संपन्न
शाजापुर, मुख्यालय होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन म.प्र. के आदेशानुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज होमगार्ड लाईन शाजापुर में 79 वॉ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 2025 विक्रम सिंह जिला सेनानी होमगार्ड शाजापुर के मार्गदर्शन में हर्षौल्लासपूर्ण मनाया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋजु बाफना ने परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत परेड कमाण्डर नम्रता सरावत एवं परेड टूआईसी राधेश्याम हवलदार द्वारा 04 प्लाटूनों को मार्च पास्ट कराया गया तथा मुख्य अतिथि कलेक्टर बाफना ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य अतिथि कलेक्टर बाफना ने महानिदेशक होमगार्डस के द्वारा जारी संदेशों का वाचन भी किया।
होमगार्ड जवानों के मेधावी बालक- बालिका को प्रमाण पत्र प्रदान किए
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर बाफना द्वारा होमगार्ड जवानों के मेधावी बालक- बालिका को शिक्षा निधि से चैक भी प्रदान किये गये। जिनमें कु. श्वेता सिसोदिया पिता तेजराज सिंह को बीटेक में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 30000 रूपये, कैशव सोनी पिता अनिल सोनी को बीए में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 10000 रूपये, कु. अदिति कौशिक पिता शैलेष कौशिक को बीकॉम में 69 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 7500 रूपये एवं हर्ष कौशिक पिता शैलेश कौशिक को बीएससी में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 10000 रूपये के चैक प्रदान किये गए।
बालिकाओं को पुस्तको का वितरण
इस दौरान होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तके वितरित की गई एवं बालिकाओं को बेहतर तैयारी के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बाफना के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत होमगार्ड पुलिस के सहयोग से होमगार्ड परिसर में सशक्त वाहिनी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बालिकाओं को शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बालिकाओं को निः शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है एवं होमगार्ड पुलिस द्वारा बालिकाओं को फिजिकल टेस्ट की तैयारीया करवाई जा रही है।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक संचालक नीलम चौहान, आरआई श वंदना सिंह एवं होमगार्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक ओपी विजयवर्गीय ने किया एवं आभार होमगार्ड ज़िला सेनानी की और से प्लाटून कमाण्डर नम्रता सिंह ने माना।



इंदौर










शेयर करें
















































