🔥 ट्रेंडिंग

अनमोल सेवा समिति द्वारा “अनमोल नाट्य समारोह” का आयोजन, दिव्यांग कलाकारों ने बांधा समां

सावंदाता विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तरप्रदेश 

वाराणसी।अनमोल सेवा समिति द्वारा रविवार को श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड में “अनमोल नाट्य समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कला, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। समारोह में कलाकारों ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कला समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को पहचान मिलती है तथा समाज में संवेदनशीलता, समानता और सकारात्मक सोच का विस्तार होता है।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि: समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कृपानंद महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजित सिंह बघा, पंकज तिवारी, यूनिवर्सल वर्ल्ड डांसर आशुतोष यादव, गायिका आशिका सिंह, आकाश दीप सिंह, आकाश सिंह एवं शुभम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनिता तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष अरविंद कुमार चक्रवाल ने प्रस्तुत किया।

समापन सम्मान समारोह और राष्ट्रगान के साथ हुआ। अनमोल सेवा समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, सहयोगियों, विद्यालय परिवार एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!