किशोर सिंह राजपूत, शाजापुर। कृषि उपज मंडी शाजापुर में गुरुवार सुबह बड़े पैमाने पर उपज की आवक हुई। प्याज की बोरियों से लदे वाहनों की लाइन एबी रोड पर लग गई। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कई वाहन चालक व वाहनों में सवार लोग परेशान होते दिखाई दिए। यहां आए दिन इस तरह के हालात बनते हैं। लेकिन ना तो प्रशासन इस और गंभीर दिखाई दे रहा है और ना ही मंडी प्रबंधन व यातायात पुलिस।

🔔 यह भी पढ़ें...
पिछले कुछ दिनों से यातायात पुलिस द्वारा इस और ध्यान दिया जा रहा था।। किंतु गुरुवार को पुलिस भी यहां सक्रिय दिखाई नहीं दी। जिसके कारण वाहन मनमाने आलम में खड़े दिखाई दिए और यातायात जाम की स्थिति बनी। इन दिनों मंडी में बदु मात्रा में उपज की आवक हो रही है। कृषि उपज मंडी एबी रोड के किनारे स्थित है। इसलिए उपज से लदे वाहनों की कतार एबी रोड पर ही लग जाती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































