वारासिवनी एसडीएम ने कंजई हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं चेक पोस्ट का निरीक्षण किया
विराट सवेरा बालाघाट। वारासिवनी एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने 05 जनवरी को लालबर्रा तहसील के अंतर्गत शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कंजई, जिले में बाहर से आने वाली धान की निगरानी के लिए कंजई में बनाये गए चेक पोस्ट एवं कंजई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।
🔔 यह भी पढ़ें...

हायर सेकेण्डरी स्कूल कंजई के निरीक्षण के दौरान एसडीएम जायसवाल ने छात्र छात्राओं से संवाद किया और उन्हें अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते है इसका लक्ष्य अभी से तय कर ले और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई करें। उन्होंने छात्र छात्राओं से बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंको के साथ सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने कहा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं से कहा कि वे बोर्ड परीक्षा में शाला का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक लाने के लिए कारगर प्रयास करें। बच्चें जिन विषयों में कमजोर है और जिन विषयों का कोर्स पूरा नही हुआ है उसके लिए अवकाश के दिनों में रेमेडियल क्लॉस लगाए। एसडीएम जायसवाल ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान टायलेट एवं शौचालयों को भी देखा। टायलेट में गंदगी पायी गई और गटर खुला पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए प्राचार्य को निर्देशित किया कि टायलेट की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे और खुले गटर को शीघ्र बंद करवाए।
कंजई चेक पोस्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेक पोस्ट से जिले में प्रवेश करने वाले एवं निकलने वाले वाहनों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि तक धान लेकर जिले में आने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखे। एसडीएम जायसवाल ने कंजई के उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान कंजई चेक पोस्ट एवं स्वास्थ्य केंद्र में कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































