मक्सी टोल प्लाजा पर बजरंग दल, विहिप का हंगामा, तोड़फोड़ भी हु
शाजापुर। मक्सी रोजवास स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार शाम को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इन लोगों ने टोल प्लाजा बैरियर के सामने रोड पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार टोल के कैमरे सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की गई है। इधर, बजरंग दल पदाधिकारी का कहना है कि टोल प्लाजा से सोमवार दोपहर में दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का वाहन निकलना था। इस दौरान काफी समय लगा। जिस पर कहा सुनी हुई। तब टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। इसी को लेकर उन्होंने शाम को टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर नाराज की जाहिर की। हालांकि पदाधिकारी राजेश जादम ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की जानकारी होने से इनकार किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को शाजापुर में बजरंग दल की विभाग बैठक का आयोजन था। इसी बैठक में शामिल होने के लिए मक्सी से संगठन के कार्यकर्ता वाहन में सवार होकर शाजापुर आ रहे थे। तभी यह घटनाक्रम हुआ।
🔔 यह भी पढ़ें...
इसके बाद शाम को बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद केकार्यकर्ता और पदाधिकारी द्वारा जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया गया। मामले की जानकारी लगते ही उज्जैन जिले के तराना थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया कि मामले में अभी किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। एतिहात के तौर पर टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात किया गया है। टोल प्लाजा प्रबंधन का कहना है कि हंगामे के दौरान तोड़फोड़ भी हुई है जिससे काफी नुकसान हुआ है फिलहाल वह स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































