शाजापुर। शहर के वार्ड क्रमांक 25 में पिछले कुछ समय से बोरवेल के पानी में गंदगी और दुर्गंध आने की शिकायतों के बाद आज सुबह नगरपालिका परिषद की टीम ने सक्रियता दिखाई। स्वास्थ्य विभाग और जल प्रदाय शाखा की संयुक्त टीम ने वार्ड का औचक निरीक्षण किया और उन क्षेत्रों का जायजा लिया जहाँ से दूषित पानी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
सैंपल लैब भेजे गए, कल आएगी रिपोर्ट निरीक्षण के दौरान टीम ने वार्ड के लगभग पाँच अलग-अलग घरों से बोरवेल के पानी के नमूने (सैंपल) एकत्रित किए। अधिकारियों ने बताया कि इन नमूनों को तुरंत जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट कल आने की संभावना है। रिपोर्ट के माध्यम से यह स्पष्ट हो पाएगा कि पानी में किस प्रकार की अशुद्धियाँ हैं और क्या यह मानवीय उपयोग अथवा पीने योग्य है।
🔔 यह भी पढ़ें...
सीवरेज लाइन की सफाई और एहतियात बोरवेल में गंदा पानी आने का मुख्य कारण सीवरेज लाइन में लीकेज या जाम होना माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए नपा की टीम ने वार्ड में सीवरेज लाइन की गहन सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। प्रशासन ने वार्ड वासियों को हिदायत दी है कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक बोरवेल के पानी को सीधे पीने के लिए उपयोग न करें। पानी को उबालकर या वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करना ही सुरक्षित होगा।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































