🔥 ट्रेंडिंग

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

शाजापुर। जिले की उकावता पुलिस चौकी में उस समय हलचल मच गई जब चौकी परिसर में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए चौकी प्रभारी आर.सी. यादव ने तुरंत सर्पमित्र संजय पाटीदार निवासी अभयपुर को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही सर्पमित्र संजय पाटीदार बिना देरी किए पुलिस चौकी पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने काफी सतर्कता के साथ सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों को राहत मिली।

सर्पमित्र संजय पाटीदार ने बताया कि सांप जहरीली प्रजाति का था, इसलिए उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ना जरूरी था। सांप को पकड़ने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सर्पमित्र के कार्य की सराहना की और उनकी तत्परता के लिए धन्यवाद भी दिया।

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल