🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर ‘सूचना तंत्र के माहिर’ प्रधान आरक्षक जसवंत जाटव को किया सम्मानित

शाजापुर ‘सूचना तंत्र के माहिर’ प्रधान आरक्षक जसवंत जाटव सम्मानित एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र

शाजापुर। गणतंत्र दिवस के गरिमामय अवसर पर पुलिस विभाग में अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत से जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। इसी क्रम में लालघाटी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जसवंत जाटव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) यशपाल सिंह राजपूत द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अपराधों के खुलासे में रही अहम भूमिका

प्रधान आरक्षक जसवंत जाटव अपनी कार्यकुशलता और सटीक सूचना संकलन (Intelligence Collection) के लिए विभाग में अलग पहचान रखते हैं। लालघाटी थाना क्षेत्र में हुई चोरी, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं के खुलासे में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। अपराधियों की धरपकड़ और गुत्थियों को सुलझाने में उनके द्वारा जुटाए गए इनपुट अक्सर निर्णायक साबित हुए हैं।

पूर्व में भी मिल चुके हैं कई सम्मान

यह पहला अवसर नहीं है जब जसवंत जाटव की मेहनत को सराहा गया हो; इससे पूर्व भी उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई बार पुरस्कृत और सम्मानित किया जा चुका है। अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पण और विभाग में मिलनसार छवि के कारण वे हमेशा चर्चा में रहते हैं। एसपी साहब द्वारा मिला यह सम्मान उनके मनोबल को और बढ़ाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल