🔥 ट्रेंडिंग

राष्ट्र स्तरीय जिम्नॉस्टिक प्रतियोगिता में हुआ चयन

हज पब्लिक स्कूल के कार्तिक ने किया जिले को गौरवान्वित

 शाजापुर। दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल के कक्षा 9वी के छात्र कार्तिक मालवीय ने जिले को गौरवान्वित किया है, जिसने राज्य स्तरीय जिम्नॉस्टिक प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और चयनकर्ताओं ने अब कार्तिक को नेशनल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है।

कार्तिक मालवीय का चयन इसके पहले उज्जैन में हुई राज्य स्तरीय जिम्नॉस्टिक प्रतियोगिता के लिए किया गया था। यहां कार्तिक ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया और शाजापुर जिले को एक नई पहचान दिलाई। साथ ही कार्तिक ने अपने प्रदर्शन और कला से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। नतीजन कलकत्ता में 14 से 17 जनवरी तक होेने वाली 17 से 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं की 69 वी राष्ट्रीय शालेय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए कार्तिक का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में चयनित होकर कार्तिक ने शाजापुर जिले को एक नई पहचान दिलाई है। कार्तिक ने उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में खुद को शामिल किया है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शाजापुर का प्रतिनिधित्व किया है। कार्तिक की इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया हैै।

विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कार्तिक की इस उपलब्धि पर उसके विद्यालय परिवार ने भी कार्तिक को बधाई दी। बुधवार को विद्यालय प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन, संचालिका आशा जैन ने कार्तिक का स्वागत कर उसे शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन ने बताया कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है जब हमारे विद्यालय का बालक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। संचालिका आशा जैन व प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन ने कार्तिक को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सहज ने फिर तराशी प्रतिभा

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब सहज पब्लिक स्कूल से कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित हुआ हो। बल्कि इसके पूर्व भी विद्यालय से टेबल-टेनिस, जिम्नॉस्टिक, सॉफ्टबाल, क्रिकेट के मैदान में सहज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार फिर जिम्नॉस्टिक में विद्यालय के कार्तिक मालवीय की प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है

पंडितों के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई एसडीएम से छीना प्रभार

आकाश विजयवर्गीय ने शुरू किया घर-घर राशन वितरण और जन-जागरण अभियान

अब इस बात पर गुस्साए करनी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर कही बड़ी बात

पंडितों के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई एसडीएम से छीना प्रभार

टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद