🔥 ट्रेंडिंग

यूजीसी एक्ट के विरोध में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपेगा सवर्ण एकता मंच

शाजापुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून का जमकर विरोध हो रहा है।शाजापुर में भी रविवार को इसे लेकर बड़ा प्रदर्शन सवर्ण एकता मंच के बैनर तले किया जाएगा। इसे लेकर विभिन्न सभी सवर्ण समाजजनों द्वारा पिछले दिनों से तैयारी की जा रही है। समाजजन से भी प्रदर्शन, रैली में शामिल होने का आग्रह किया गया है।इंटरनेट मीडिया पर भी लगातार पोस्ट आदि की जा रही हैं। गत दिवस बैठक आयोजित कर प्रदर्शन की रूपरेखा भी तैयारी की गई। बैठक में सवर्ण समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने विचार व्यक्त किये।

सवर्ण एकता मंच के दिलीप शर्मा ने बताया कि मंच द्वारा रविवार दोपहर एक बजे बस स्टैंड से रैली प्रारंभ की जाएगी। बस स्टैंड पर एकत्रित होकर नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक, सोमवारिया, मगरिया, टेशन चौराहा होकर रैली बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सवर्ण एकता मंच से जुड़े लोगों का कहना है कि यूजीसी का नया बिल काला कानून है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस नये बिल पर रोक लगाए जाने के फैसले का स्वागत योग्य है। किंतु सवर्ण समाज इस कानून को पूरी तरह सामाप्त कराना चाहता है। इसी मांग को लेकर यह प्रदर्शन है। कहा कि कहा कि यह कानून उन छात्रों के हाथों में बेड़ियां डालेगा, जो देश का भविष्य है। इस कानून को तुरंत प्रभाव से रद्द कर देना चाहिए। वर्तमान में स्थिति यह है कि सामान्य वर्ग का बच्चा अब ना कॉलेज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकता है ना नौकरियों में कंपीटिशन फाइट कर सकता है, ना सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है। सवर्णों को बर्बाद करने के लिए ये नियम लाया गया है। जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नही किया जा सकता।

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार