🔥 ट्रेंडिंग

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच चितावाद में “ग्रामीण युवा कप” का भव्य समापन

रिपोर्टर आरबी सोनू मीणा

शुजालपुर विधानसभा स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट *ग्रामीण युवा कप* का आयोजन ग्राम चितावाद में किया गया, जिसका भव्य समापन शिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता पिछले पंद्रह दिनों तक चली, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से आई 62 से अधिक टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन श्री खेड़ापति सरकार की अध्यक्षता में तथा चिराग सिंह परमार फ्रेंड्स क्लब के संयोजन में संपन्न हुआ। संरक्षक चिराग सिंह परमार ने बताया कि यह अपने प्रकार का पहला ग्रामीण युवा कप था, जिसमें केवल ग्रामीण टीमों को ही भाग लेने का अवसर दिया गया।

फाइनल मुकाबला मखावद और चितावाद के बीच खेला गया, जिसमें चितावाद टीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रथम पुरस्कार ₹41,000 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 रखा गया।

व्यक्तिगत प्रदर्शन में पोलाय खुर्द के अंकित कप्तान को बेस्ट बैट्समैन तथा मखावद के प्रदीप प्रजापति को श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। विजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार ग्रामीण सुभाष कासनिया एवं अशफाक खान द्वारा प्रदान किए गए। फाइनल मैच में हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

समापन अवसर पर कप्तान पारस राठौर व उपकप्तान विकास पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से