धार केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, सांसद एवं अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति श्रीमती सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए गए कि जिले में इस वर्ष नवीन रूप से चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट्स का अविलंब आवश्यक सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित किए जाए।
बैठक में अवगत कराया गया कि पूर्व में चिन्हित 5 ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्य पूर्ण हो जाने के कारण उन्हें समाप्त कर दिया गया है, जबकि जिले में 9 नवीन ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं। इस प्रकार पहले चिन्हित कुल 14 ब्लैक स्पॉट्स की संख्या अब 18 हो गई है। मंत्री श्रीमती ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम राहत (कैशलेस) योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसके लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में घटित हिट एंड रन प्रकरणों की समीक्षा के साथ-साथ राहवीर योजना के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई तथा इनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में यह जानकारी दी गई कि कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में जिले में विगत दो माह में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
🔔 यह भी पढ़ें...
बैठक में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़









शेयर करें









































