महाकाल दर्शन को जा रहे यूपी के तीर्थयात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई, पांच घायल
शाजापुर । उत्तर प्रदेश से उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी शुक्रवार तड़के करीब सुबह 4:30 बजे सेंट्रल स्कूल भेरू डूंगरी के पास खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए।
🔔 यह भी पढ़ें...
घायलों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए थाना लालघाटी की एफआरवी-09 और कोतवाली की एफआरवी-07 मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी घायलों की स्थिति स्थिर बताई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर कोतवाली से पायलट विजय नागोर, प्रधान आरक्षक 542 पवन शर्मा तथा लालघाटी थाने से आरक्षक 512 राहुल कारपेंटर और पायलट कमलेश मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































