मोहन एवं भारत कुशवाह चुने गए कुशवाह समाज के राजगढ़ जिला अध्यक्ष
🔔 यह भी पढ़ें...
ब्यावरा (राजगढ़)। राजगढ़ जिला कुशवाह समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक करनवास के समीप ग्राम पनाली में आयोजित की गई। उक्त बैठक में समाज के लोगों ने गादिया स्कूल नरसिंहगढ़ निवासी पूर्व भाजपा मंडल मोहन कुशवाह को कुशवाह समाज का राजगढ़ जिला अध्यक्ष एवं ब्यावरा निवासी पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भारत सिंह कुशवाह को सर्वसम्मति से कुशवाह समाज युवा इकाई का जिला अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। उक्त बैठक में समाज के वरिष्ठ नेता इंदरलाल कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र कुशवाह, भूपेंद्र कुशवाह पचोर, देवीलाल कुशवाह, पार्षद डूंगर सिंह कुशवाह, जीरापुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, ब्यावरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, जिला विकास परिषद के सदस्य लक्ष्मीनारायण कुशवाह, दिलीप कुशवाह, पन्नालाल नेताजी, डॉ. बाबूलाल कुशवाह, दीपक कुशवाहा पनाली, डॉ. पर्वत कुशवाह, गिरधारीलाल कुशवाह, अमृतलाल कुशवाह, चिंटू कुशवाह, मनीराम कुशवाह आदि मौजूद रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































