शाजापुर। जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। स्थिति यह है कि वह आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी एक वारदात जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम देंदला में सामने आई है। वहां से बदमाश घर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए। मामले में राहुल पाटीदार की शिकायत पर बेरछा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। उल्लेखनीय है कि जिले में वाहन और पशु चुराने वाला गिरोह सक्रिय है और आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। खास बात यह है कि गिरोह द्वारा फिरौती वसूलकर वाहन और पशु लौटने की बातें भी सामने आती रहती हैं। किंतु पुलिस इसे लेकर ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें