🔥 ट्रेंडिंग

सूने घर से लाखों रुपए का माल और नकदी चुरा ले गए बदमाश

शाजापुर। जिले में चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम देन्दला में चोरों ने सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 60 हजार रुपये नगद व 2 तोला सोने का हार और 200 ग्राम चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। चोरी की वारदात 28 जनवरी को हुई। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ धर्मेंद्र पाटीदार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। धर्मेंद्र पाटीदार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भैंस बेची थी। उसकी राशि 60 हजार रुपये प्राप्त हुई थी। वह राशि और सोने चांदी के जेवर चोर ले गए हैं।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से