मप्र बार काउंसिल चुनाव के कैंडिडेट के रूप में अधिवक्ताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की
शाजापुर। बुधवार को प्रातः 11 बजे शाजापुर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष हसन रज़ा क़ुरैशी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष जनाब शेख अलीम का भव्य स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हसन रज़ा क़ुरैशी ने बताया कि शेख अलीम मध्यप्रदेश बार कॉउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे है। और इसी संदर्भ में उनका शाजापुर जिले का दौरा हुआ। उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय पर अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से भी मुलाक़ात कर संगठन को लेकर विशेष चर्चा भी की। तत्पश्चात वे जिला कोर्ट में सभी वकीलों से मिले और मध्यप्रदेश बार कॉउंसिल चुनाव में सहयोग रूपी मत देने की अपील की। जहाँ अधिवक्ताओं ने भी शाजापुर बार एसोसिएशन के हाल में उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। शेख अलीम ने शाजापुर बार की व्यवस्थाओ की तारीफ की। जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह सिकरवार, शुजालपुर ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हसन रजा क़ुरैशी, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री वाजिद अली शाह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष याकूब खान, क़ौमी एकता एवं सद्भावना प्रदेश सचिव अबसार अहमद, शहर अध्यक्ष शुजालपुर रईस पठान, पार्षद राजेश पारछे, रईस पठान शाजापुर, इरशाद खान बूटा इरशाद नागौरी, बबलू भाई टाइल्स, वरुण त्रिवेदी, अशफाक खां सहित कई नेतागण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...
वहीं शाजापुर के बाद शेख अलीम शुजालपुर पहुँचे और वहाँ उनका अभिभाषक संघ शुजालपुर द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। शेख अलीम ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनसे प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की और उन्होनें कहा कि आप मुझे मप्र बार कॉउंसिल अध्यक्ष पद पर चुनिए, में सारी व्यवस्था सुधार दूँगा। शुजालपुर अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं से उन्होंने अलग-अलग जाकर कैंडिडेट के रूप में संपर्क भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिभाषक संघ के समस्त निर्वाचित अधिवक्ता गण एवं अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से बैठक में बार अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश यादव, उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम राणा, सचिव एडवोकेट संजय शर्मा, एडवोकेट शुजाउर रहमान, एडवोकेट चांद सिंह राजपूत, अभिभाषक नासिर बेग, रईस बेग, एडवोकेट संतोष कुमार, एडवोकेट फारुख खान, एडवोकेट बृजेश कुमार, एडवोकेट भूपेन्द्र सोनी, एडवोकेट दिलीप सिंह, एडवोकेट वैभव राजपूत, एडवोकेट बृजेश परमार,और अधिवक्तागण मौजूद रहे। बार की बैठक संपन्न होने के बाद अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम का पार्षद शरीफ पठान ने उनके कार्यालय पर साफा बांधकर व पुष्पमालाओं से स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने शहर अध्यक्ष रईस पठान के निवास पर स्वल्पाहार लिया। वहाँ अन्जुमन कमेटी सदर आशिक़ पठान ने उनका फुलमालाओं से स्वागत किया। फिर वो कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के वर्तमान जिला अध्यक्ष हसन रज़ा क़ुरैशी और पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अकरम खान के निवास पर भी पहुँचे। उसके बाद वे कांग्रेस नेता सईद लाला के निवास फुलेन पहुँचे और उन्होंने वहाँ भोजन किया और सईद लाला का स्वास्थ्य हाल जाना। फिर वो इंदौर के लिए रवाना हो गए।





टॉप न्यूज़










शेयर करें








































