🔥 ट्रेंडिंग

विघ्नेश्वर कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी महाशिवरात्रि;

विघ्नेश्वर कॉलोनी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी महाशिवरात्रि; भजन और प्रसादी का हुआ आयोजन

शाजापुर। नगर के वार्ड क्रमांक 28 स्थित विघ्नेश्वर कॉलोनी में महाशिवरात्रि का पर्व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय मंदिर में बाबा भोलेनाथ और खेड़ापति सरकार का मनमोहक एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन हेतु तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। आरती के पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों को खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया। उत्सव के दौरान कॉलोनी की महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश केलकर ने बताया कि समिति द्वारा यह भव्य आयोजन जनसहयोग से संपन्न किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलोनी के समस्त रहवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वेच्छा से दान राशि प्रदान कर अपना सहयोग दिया।

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल