मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत सांदीपनि विद्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन
संवाददाता आशीष बालाघाट भटोन
🔔 यह भी पढ़ें...
विराट सवेरा बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा 19 जनवरी को संदीपनी विद्यालय बालाघाट के प्रांगण में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय स्तर पर रोजगार के लिए 485 युवाओ का पंजीयन किया गया है। मेले में मॉयल द्वारा 40 युवाओ का एवं व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा 80 से 90 युवाओं का चयन किया गया है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य मौसम बिसेन, बालाघाट चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अभय सेठिया, समाजसेवी तपेश असाटी, आशीष मिश्रा एवं रोजगार के लिए आए युवा उपस्थित थे।
कलेक्टर मृणाल मीना नें इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों, व्यापारियों एवं युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना जिले के युवाओ को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने में मददगार बनेगी। उन्होंने युवाओ से कहा कि वे इस योजना के तहत मिलने वाले रोजगार का भरपूर लाभ उठाये व अपने घर की आर्थिक स्तिथि कों सुधारे। उन्होने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले की प्रतिष्ठित कम्पनियों, एचसीएल, मॉयल, एथेनॉल प्लांट, फेरोमैग्नीज प्लांट, अन्य उद्यमों एवं व्यवसायों में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे अपने माता-पिता की सेवा के साथ-साथ रोजगार भी कर सकेंगे।
खनन क्षेत्र में रोजगार के लिए डीजीएमएस सर्टिफिकेट अवश्य प्राप्त करें कलेक्टर मीना नें सभी युवाओ से कहा कि मॉयल एवं एचसीएल में चयनित युवाओ को निर्धारित अवधि तक कार्य करने पर उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाएगा और इससे वे डीजीएमएस की परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे। उन्होंने युवाओ से कहा कि डिग्री से ज्यादा अनुभव काम आता है, अत: वे डीजीएमएस का सर्टिफिकेट अवश्य प्राप्त करें। इससे वे खनिज क्षेत्र की अन्य बड़ी कंपनियों में अधिक वेतन पर काम करने का अवसर प्राप्त कर सकते है। कलेक्टर मीना नें कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों से कहा कि वे इस मेले के माध्यम से चयनित युवाओ को अच्छे तरीके से कार्य सिखाये ताकि वे कार्य कों ऊर्जावान होकर कर सकें।
स्थानाय उद्यमों में 1500 जॉब क्रिएट किये गए
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत जिले के युवाओ को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए एचसीएल, मॉयल के साथ ही 200 से अधिक व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया है। इनमें राईस मिलर्स, ट्रेडर्स, एथेनॉल प्लांट, फरोमैग्नीज प्लांट एवं अन्य उद्यमि शामिल है। जिले में स्थित इन कंपनियों, उद्यम एवं व्यापार में 1500 युवाओं के लिए जॉब तैयार किये गए है। 19 जनवरी को आयोजित इस मेले में रोजगार के लिए जिले के 485 से अधिक युवाओ ने अपना पंजीयन कराया है। मेले में उपस्थित स्थानीय उद्यमियों एवं कंपनियों द्वारा युवाओ का इंटरव्यू लिया गया। जिसके पश्चात 40 युवाओ को मॉयल, 50 युवाओ का एचसीएल एवं 80-90 युवाओ का अन्य उद्यमियों एवं कंपनियों द्वारा चयन किया गया है। जिले के युवाओ को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने इस तरह के मेले निरंतर आयोजित किये जाएंगे। जिले में संचालित कंपनियों, उद्यमों एवं व्यवसायों में इन रोजगार मेलों के माध्यम से ही स्थानीय युवाओ को रोजगार दिलाया जाएगा।
इस रोजगार मेले में जिले की कंपनियों में बालाघाट फ़ूड एंड पैकर्स, रवि ट्रेडर्स,श्री बालाजी राइस मिल,संतोष किराना स्टोर्स,श्याम प्लाईवुड,विख्यात ट्रेडर्स,लक्ष्मी नारायण ट्रेडिंग कंपनी,मोईल लिमिटेड बालाघाट,एएलएम कॉन्ट्रैक्टर जैसी अन्य स्थानीय जगत की कंपनियों सहित 130 प्रतिष्ठान युवाओ के चयन के लिए शामिल हुए।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































