🔥 ट्रेंडिंग

गांगुलपारा जलाशय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, नौका विहार का शुभारंभ

मकर संक्रांति पर गांगुलपारा जलाशय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, नौका विहार का शुभारंभ

विराट सवेरा आशीष नेवारे

बालाघाट। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी बालाघाट विकासखंड अंतर्गत गांगुलपारा जलाशय के समीप जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं अनुपमा एजुकेशन सोसायटी के सहयोग से, प्रकतम ग्राम पर्यटन विकास समिति केरा एवं ग्राम पंचायत टेकाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा। इसी कड़ी में पिपरटोला छोटी झील में पर्यटकों के आकर्षण हेतु नौका विहार (बोटिंग) की भी शुरुआत की गई, जिससे क्षेत्र में पर्यटन संभावनाओं को नया आयाम मिला है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा लिल्हारे रहे। इस अवसर पर श्रीमती भूमि गेडाम (समन्वयक), अनुपमा एजुकेशन सोसायटी के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इन 16 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रथम स्थान सोशल क्लब ‘A’ ने प्राप्‍त किया जिन्‍हे 07 हजार रुपए की राशि एवं प्रमाण पत्र के साथ पुरुस्‍कृत किया गया। इसी के साथ द्वितीय स्थान सोशल क्लब ‘भाई’ ने प्राप्‍त किया जिन्‍हें 4500 रुपए की राशि पुरुस्‍कार के रूप में प्रदान की गई तथा तृतीय स्थान जयभारत, गोंडिटोला ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन की सराहना की गई। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय विकास को भी गति देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफल एवं यादगार बन गया।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से