शाजापुर। जिले के उकवता चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राह चलते बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,
उमराव सिंह (73 वर्ष), निवासी ग्राम कालूखेड़ा, जिला राजगढ़, उकवता ब्लडी के नेशनल हाईवे 52 से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया
🔔 यह भी पढ़ें...
डायल 112 की टीम को सूचना मिलते ही पायलट राजेश बरेठा और आरक्षक सुनील सिंह राजपूत तत्काल मौके पर पहुँचे। उन्होंने घायल को जिला अस्पताल शाजापुर पहुँचाया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है। उकवता पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































