सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को डायल 112, तत्काल पहुँचाया अस्पताल
शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना अंतर्गत ग्राम छतगाँव-चौसला मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची डायल 112 की टीम ने तुरन्त घायल को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छतगाँव-चौसला के समीप एक व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर घायल व्यक्ति की पहचान श्यामलाल, निवासी बड़ोद (जिला आगर) के रूप में हुई है, जो सड़क हादसे में बुरी तरह चोटिल हो गया था।
युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पायलट संजीव सूर्यवंशी और आरक्षक अभिषेक गुप्ता ने बिना समय गँवाए घायल श्यामलाल को वाहन में शिफ्ट किया और प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर पहुँचाया। घायल का उपचार अस्पताल में जारी है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































