किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना पुलिस के सामने से गो तस्कर भाग निकले। पुलिस को गोवंश और वाहन जप्त करके ही संतोष करना पड़ा। पूर्व में भी थाना क्षेत्र में हुई कार्यवाही में इस तरह की स्थिति सामने आ चुकी हैं। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रश्न यह है कि जब पुलिस को मुखबिर तस्करों का वाहन थाना क्षेत्र में पहुंचने के पहले ही सूचना दे देते हैं तो फिर पुलिस पूरी तैयारी से इन तस्करों के पीछे क्यों नहीं लगती। आखिर कैसे तस्कर पुलिस के सामने से ही भाग निकलते हैं और पुलिस देखती रह जाती है। बहरहाल गोवंश से भरा एक वाहन जब्त किया है। गोवंश को गोशाला में छोड़ा गया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
गुरुवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की गई। सारंगपुर तरफ से आई एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप वाहन को रोका। उसमे गोवंश भरे थे। वाहन में सवार तस्कर पुलिस के सामने से भाग गए। पुलिस का कहना है कि गोवंश को वध हेतु अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। वाहन में आठ को गोवंश ठूस ठूस कर भरे थे। जिसमें से एक गोवंश की मृत्यु हो गई। गोवंश को श्री द्वारकाधीश गौशाला भीलवाडिया में छोड़ा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मोहन पटेल प्रधान आरक्षक विष्णु चौहान प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह परिहार प्रधान आरक्षक बैजनाथ सिंह आरक्षक अखिलेश भंडारी की विशेष भूमिका रही। इनके सामने से गो तस्कर भाग निकले और गोवंश व वाहन जब्त किया गया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें









































