जन्मदिन पर गिफ्ट की जीटी-650 बाईक, घर बुलाकर दिया ऑटोग्राफ
शाजापुर। जिन फिल्मी सितारों की एक झलक देखने के लिए लोग घंटों उनके घरों के बाहर लाईन लगाए खड़े रहते हैं और झलक मिलते ही होश खो बैठते हैं। लेकिन नगर के एक युवा पर बॉलीवुड के सितारे फिदा हैं जो उसका जन्मदिन याद रखते हैं और अपने घर बुलाकर उसे सेलिब्रेट करते हैं। इस वर्ष भी इस युवा को बॉलीवुड के जैकी श्रॉफ और टाईगर श्रॉफ ने उसे घर बुलाया और जन्मदिन पर लाखों रू. कीमत की जीटी-650 गिफ्ट की जिसे लेकर वे आज शहर पहुंचेंगे।
🔔 यह भी पढ़ें...
यह युवा हैं किलारोड निवासी रवि परमार जो सामान्य व्यवसायी हैं। लेकिन उनकी पहुंच बॉलीवुड तक है। बॉलीवुड मंे अपनी एक्शन और एक्टिंग से लोगों के दिलांे पर राज करने वाले टाईगर श्रॉफ का एक दिन ऐसा नहीं जाता जब वे रवि को याद नहीं करते। इस वर्ष जब रवि का जन्मदिन करीब था तो जैकी श्रॉफ और टाईगर श्राफ ने उन्हें अपने घर बुलाया। जहां उनकी खास मेहमानों की तरह खातिरदारी की। इसके बाद केक कटिंग हुई। इसके बाद बारी थी इस जन्मदिन को खास बनाने की। जिसके लिए टाईगर श्रॉफ ने अपने सेक्रेट्री को रवि के साथ पहले से तय की गई प्लानिंग के तहत शोरूम पर भेजा जहां से उन्होंने रवि को जीटी-650 गिफ्ट की जिसे लेकर वे आज शाजापुर पहुंचेंगे।

एरिया बना परेशानी, बॉलीवुड सितारों ने निकाला हल
जब रवि शोरूम पर पहुंचे तो वहां बाईक को शाजापुर लाने में परेशानी हो रही थी और कागजी कार्रवाई परेशानी बन रही थी। तब जैकी और टाईगर श्रॉफ ने उसे केंसिल किया और इंदौर से बाईक खरीदने का तय किया। इन लोगों ने इंदौर से बाईक खरीदकर उसे मुंबई बुलवाया। जहां उन्होंने रवि को दोबारा मुंबई बुलाया। जहां दोबारा इन दोनो सितारों ने रवि का जन्मदिन मनाया और उन्हें बाईक गिफ्ट की। जो आज इंदौर पहुंचेगी और वहां से रवि उसे लेकर शाजापुर पहुंचेंगेे।
ऐसे हुई दोस्ती की शुरूआत

नगर में रहने वाले रवि परमार यूं तो बचपन से ही जैकी श्रॉफ के फेन रहे हैं। एक बार जब रवि को पता चला कि जैकी और टाईगर श्रॉफ इंदौर आ रहे हैं। तब उन्होंने अपने सारे काम छोड़कर इंदौर पहुंचे। जहां वे बड़ी मुश्किल से जैकी श्रॉफ और टाईगर श्रॉफ से मिले। रवि की सादगी से वे इतने प्रभावित हुए कि वे रवि के फेन हो गए। तब से आज तक उनकी दोस्ती कायम है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































