उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शनिवार तड़के बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने पहुंचे। इंदौर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए मीका सिंह समय निकालकर सीधे उज्जैन पहुंचे और तड़के 4:00 बजे आयोजित होने वाली दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
नंदी हॉल से निहारा बाबा का दिव्य स्वरूप
🔔 यह भी पढ़ें...
मीका सिंह शनिवार तड़के मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव की भस्म आरती के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान वे पूरी तरह शिव भक्ति में रमे नजर आए। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह की चौखट से भगवान महाकाल को नमन किया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इंदौर प्रवास के दौरान हमेशा आते हैं महाकाल के द्वार
उन्होंने कहा, “यह मेरा परम सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने मुझे अपने दर्शन के लिए बुलाया। भस्म आरती का अनुभव दुनिया में सबसे अलग और अलौकिक है। यहाँ आकर जो मानसिक शांति मिलती है, वह कहीं और नहीं मिल सकती।” उन्होंने आगे बताया कि जब भी वे किसी कार्यक्रम के सिलसिले में इंदौर आते हैं, तो बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन अवश्य पहुँचते हैं।
अंत में उन्होंने सभी प्रशंसकों और देशवासियों के लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की कृपा और आशीर्वाद हमेशा सब पर बना रहे। मंदिर समिति की ओर से भी गायक का स्वागत किया गया।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































