NH-52 पर हादसा उकवाता रेलवे ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक घायल
शाजापुर।नेशनल हाईवे 52 पर उकवाता रेलवे ब्रिज के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घंसौदा निवासी बीरम पिता कैलाश अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर फिसल गई।
🔔 यह भी पढ़ें...
डायल 112 ने पहुँचाया अस्पताल
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने घायल बीरम को प्राथमिक सहायता प्रदान की और तुरंत वाहन के जरिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया।
सड़क पर गिरने के कारण युवक को चोटें आई हैं, फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































