शाजापुर। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिलों की वसूली के लिए अब कड़ा रुख अपना लिया है। जिले में बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को शाजापुर ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर वाहनों और अन्य सामानों की जप्ती की गई।
ग्रामीण क्षेत्र-1: कंजा खेड़ा पहाड़ में 4 मोटरसाइकिलें जब्त
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर ग्रामीण प्रथम के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंजा खेड़ा पहाड़ में विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वाले बकायादारों से कुल ₹80,000 की राशि वसूलनी थी। राशि जमा न होने पर टीम ने मौके से 4 मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं।
ग्रामीण क्षेत्र-2: भादोनी और गिरवर में भी चला जब्त की

शाजापुर ग्रामीण द्वितीय 2 के अंतर्गत ग्राम भादोनी और गिरवर में भी टीम ने कुर्की की कार्रवाई की। यहाँ ₹40,000 की बकाया राशि के एवज में टीम ने 2 मोटरसाइकिल और एक कूलर जब्त किया।
विभाग की चेतावनी
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान बड़े बकायादारों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अप्रिय कार्रवाई और जप्ती से बचने के लिए अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें। इस कार्रवाई के दौरान विभागीय अमला मौजूद रहा।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































