🔥 ट्रेंडिंग
Author: Nikunj Chandak

माँ बगलामुखी मंदिर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर द्वारा स्थल निरीक्षण


माँ बगलामुखी मंदिर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर द्वारा स्थल निरीक्षण

नलखेड़ा/आगर मालवा। जिले के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में आगामी विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा, भूमि की उपलब्धता तथा निर्माण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर द्वारा ईई पीडब्ल्यूडी, ईई आरईएस़, एवं आर्किटेक्ट के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रस्तावित प्लान के अनुरूप सभी विकास एवं निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर द्वारा मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था बढ़ाने, श्रृद्धालुओं के लिये दर्शन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर एसडीएम सर्वेश यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शाजापुर के हेमंत वैद्य चयनित

रात से जारी रिमझिम बारिश से सोयाबीन को राहत लेकिन चिल्लर बांध अबभी भी खाली

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

error: Content is protected !!