🔥 ट्रेंडिंग
Author: Nikunj Chandak

सिविल अस्पताल नलखेड़ा में प्रारंभ हुआ योग

सिविल अस्पताल नलखेड़ा में प्रारंभ हुआ योग

नलखेडा।इलाज से बेहतर बचाव है इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए सिविल अस्पताल नलखेड़ा में प्रतिदिन योगा गतिविधि प्रारंभ की है। सिविल अस्पताल नलखेड़ा में ना सिर्फ बीमार व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है साथ ही व्यक्ति बीमार ना पड़े इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु लोगो को जागरूक करना, बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण करना, अब स्वस्थ्य शरीर के लिए योग भी शुरू किया गया है।
योग शिविर में अस्पताल स्टॉफ के साथ आमजन को भी सम्मिलित किया गया है ताकि सभी योग के माध्यम से निरोगी हो सके।

योग की गतिविधि के प्रारंभ में योगाचार्य श्री कमल जी चौधरी का स्वागत सभी प्रतिभागियों द्वारा किया गया उसके पश्चात शारीरिक व्यायाम हेतु विभिन्न योग किए गए। योगाचार्य द्वारा सभी आसनों के महत्व भी बताए गतिविधि के अंत में योग करने वाले प्रतिभागियों को पौष्टिक स्वल्पाहार भी करवाया गया।इस दौरान सी.एल.अहिरवार प्रभारी बीईई, जगदीश पालीवाल, मोना सर्वेकर, दीक्षा टेम्पूर्ण, आरती मरावी, अभय सर्वेकर, मोहन पेजवाल जितेन्द्र जैन विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्टॉफ के सदस्य एवं आमजन उपस्थित थे।
डॉ विजय कुमार यादव मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त शहर वासियों से योग की इस गतिविधि में सम्मिलित होकर निरोग होने हेतु अनुरोध किया है।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शाजापुर के हेमंत वैद्य चयनित

रात से जारी रिमझिम बारिश से सोयाबीन को राहत लेकिन चिल्लर बांध अबभी भी खाली

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

error: Content is protected !!