🔥 ट्रेंडिंग

महादेव पहाड़ी रमरमा में आयोजित हुआ ‘अनुभूति कार्यक्रम’

126 विद्यार्थियों ने वन भ्रमण, ट्रेकिंग व जैव विविधता का लिया प्रत्यक्ष अनुभव

विराट सवेरा आशीष नेवारे बालाघाट।

वारासिवनी सामान्य परिक्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 15 जनवरी 2026 को रमरमा वृत्त के महादेव पहाड़ी, रमरमा वन कक्ष क्रमांक 458 में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति, वन एवं वन्यप्राणियों के महत्व से प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम “मैं भी बाघ”, “हम हैं बदलाव” एवं “हम हैं धरती के दूत” थीम पर आधारित था।

इस अवसर पर शासकीय विद्यालय कटंगझरी, नैतरा, सिर्रा, बड़गांव एवं टेकाड़ी के कक्षा 9वीं से 11वीं तक के कुल 126 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को वन क्षेत्र में ट्रेकिंग कराई गई तथा उन्हें वनों के महत्व, वन्यप्राणियों के पगचिह्न, विष्ठा पहचान, जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री म.प्र. शासन श्री प्रदीप जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य  डूलेंद्र ठाकरे, वन सुरक्षा समिति रमरमा के अध्यक्ष  करनसिंह परते, समाजसेवी  ज्ञानचंद शर्मा, वन परिक्षेत्राधिकारी वारासिवनी सामान्य  छत्रपाल सिंह जादौन सहित पत्रकारगण  सिकंदर मिश्रा,  अशफाक खान,  अलीम खान एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मास्टर ट्रेनर्स  ज्ञानचंद शर्मा एवं प्रेरक  भवानीप्रसाद बिसेन (वनरक्षक) तथा  सुनील मेरावी (वनरक्षक) द्वारा विद्यार्थियों को मानव-वन्यप्राणी सह-अस्तित्व, पारिस्थितिक तंत्र की क्रियाशीलता, वन्यप्राणी संरक्षण, संवहनीय जीवन शैली, मिशन लाइफ एवं वन अस्तित्व से मानव अस्तित्व की संभाव्यता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं व्यवहारिक माध्यमों से जानकारी दी गई। वन परिक्षेत्राधिकारी  छत्रपाल सिंह जादौन ने वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा तथा संवहनीय जीवन शैली पर व्यवहारिक दृष्टिकोण से चर्चा की।

अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वितरित अनुभूति ब्रोशर एवं फील्ड विजिट के दौरान दी गई जानकारी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को तथा रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को माननीय पूर्व विधायक  प्रदीप जायसवाल एवं जिला पंचायत सदस्य  डूलेंद्र ठाकरे द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को संवहनीय जीवन शैली की शपथ दिलाई गई। अंत में वन परिक्षेत्राधिकारी  छत्रपाल सिंह जादौन ने कार्यक्रम में सहभागी समस्त छात्र-छात्राओं, विद्यालयीन शिक्षकों, आमंत्रित जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं पत्रकारगणों का आभार व्यक्त किया।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से