सहज पब्लिक स्कूल मेें हुए सांस्कृतिक आयोजन, नन्हे मुन्नो ने मनवाया लोहा
शाजापुर। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का जोश शनिवार को दुपाड़ा रोड स्थित सहज पब्लिक स्कूल में देखने को मिला, जहां बेटियों ने इन कमांडरों की बहादुरी को अपनी कला में पिरोकर एक बार फिर उसी सफलता को दोहराया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जोश लेकर जब बेटियां मंच पर पहुंची तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
🔔 यह भी पढ़ें...
दरअसल सहज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जहां मंच पर बच्चों ने देशभक्ति और ईश्वरीय आस्था को मंच पर प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव के लिए कई दिनों से की जा रही तैयारियों को जब बच्चों ने मंच से प्रस्तुत किया तो हर कोई इनकी कला का कायल हो गया और इनकी मेहनत को देखकर सभी ने तालियां बजाकर इन कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया।
कच्ची मिट्टी को आकार देता है शिक्षक: एएसपी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने कहा कि आज बच्चों ने अपनी कला का ही नहीं बल्कि अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत से भी परीचित कराया है। इस आयोजन में जितनी मेहनत बच्चों की है उससे कहीं ज्यादा सहयोग शिक्षक-शिक्षिकाओं का है, जो वर्ष भर इन्हें ढालने के लिए तो लगे ही रहते है। ऐसे विशेष आयोजनों में भी इनकी भूमिका अहम होती है। एक शिक्षक ही होता है जो बच्चो की कच्ची मिट्टी को आकार देने का काम करता है और उसी से बच्चों के भविष्य की दिशा तय होती है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज आपके अंदर का कलाकार निखरकर बाहर आया है। जैसी मेहनत आप लोगों ने यहां की है वही मेहनत और जोश परीक्षाओं में भी जारी रखें और सहज का व अपने माता-पिता को गौरवान्वित करें। विद्यालय प्राचार्य डॉ. अंकुर जैन ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को विद्यालय संचालिका आशा जैन, विशेष अतिथि नीलम चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































