🔥 ट्रेंडिंग

भीलखेड़ी मंडल में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, हजारों की रही सहभागिता

संवाददाता आरबी सोनू मीणा

शुजालपुर।भीलखेड़ी मंडल में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सकल हिन्दू समाज के हजारों लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय संत श्री गोविन्द जाने का ओजस्वी उद्बोधन रहा। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू समाज को उसकी जड़ों, परंपराओं, संस्कारों एवं संगठन की शक्ति का स्मरण कराते हुए शांति, अनुशासन और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं विभाग धर्मजागरण प्रमुख धर्मेन्द्र जी मालवीय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की प्रभावी भूमिका भी देखने को मिली, जहां आरती वैष्णव एवं संध्या यादव ने मातृशक्ति के जागरण और सामाजिक दायित्वों पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रामजी मनावत द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। सम्मेलन के समापन अवसर पर बंटी बृजवासी की मंडली द्वारा प्रस्तुत भारत माता की भव्य आरती ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का भाव जागृत किया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल