🔥 ट्रेंडिंग

अहरौली में दर्दनाक हादसा मंदिर की पटिया टूटने से 3 बालिकाओं की मौत, 4 घायल

मुरैना। जिले के अहरौली गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव के एक मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान अचानक पटिया टूटने से तीन मासूम बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं व बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मुंगावली से गौड़ समाज के लोग अहरौली गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। प्रसाद चढ़ाने के बाद अचानक मंदिर की पटिया भरभराकर गिर गई, जिससे यह भयानक हादसा हो गया।

हादसे में जान गंवाने वाली तीनों बच्चियां अहरौली गांव की ही निवासी बताई जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर है।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से