🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर।भारत के सम्पूर्ण गोवंश की सेवा सुरक्षा सम्मान सुनिश्चित करने के लिए,, गौ माता जी को राष्ट्र माता बनाने के लिए गो माता जी को संपूर्ण भारत में गो हत्या समाप्त करने के लिए सभी साधु संतों और सभी गो भक्तों के संयुक्त प्रयास से पूरे भारतवर्ष में गो सम्मान आह्वान अभियान शांती पूर्वक प्रारंभ हो चुका है उसी के निमित्त बैठक सम्पन्न शाजापुर के लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र (कांजी हाउस) में सायं 5 बजे से 6 बजे तक गौ सम्मान आव्हान अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में बाल संत श्री ध्रुव जी व्यास ने गौ सम्मान आव्हान अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्र माता का स्थान दिलाना तथा गौ-हत्या को पूर्ण रूप से बंद करवाना है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष में प्रत्येक तहसील स्तर पर भजन-कीर्तन का आयोजन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री जी, महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में शाजापुर जिले की संपूर्ण जिम्मेदारी शाजापुर के गौसेवक धर्मेन्द्र शर्मा को सौंपी गई। इस अवसर पर मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गौसेवक उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें









































