शाजापुर-सारंगपुर मार्ग पर सड़क हादसा : स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन व्यक्ति घायल
शाजापुर। शाजापुर से सारंगपुर की ओर जा रही एक स्कूटी को पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार महेश शर्मा (पिता लक्ष्मी नारायण शर्मा), उनकी पत्नी बबली शर्मा और बेटी आराध्या शर्मा घायल हो गए। सभी घायल कृष्णा कॉलोनी, शाजापुर के निवासी हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
हादसा सुनेरा थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही थाना सुनेरा की डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरक्षक अभिषेक गुप्ता (क्र. 95) और पायलट महेंद्र सिंह जादौन ने घायलों को तत्परता से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































