शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनी से अज्ञात बदमाश एक डंफर चोरी कर ले गए। डंफर भारत पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया गया था, जो रात में चोरी हो गया। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिनमें बदमाश तेज रफ्तार में डंफर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुराना टाटा डंफर रात में हुआ गायब पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार फरियादी अवत सिंह पिता रामप्रसाद, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम नांदनी ने बताया कि उनके बेटे रोहित ने 1 जनवरी 2026 को पुराना टाटा कंपनी का डंफर क्रमांक एमपी 36 एच 1236 खरीदा था। 28 जनवरी की रात करीब 11 बजे रोहित डंफर को ग्राम नांदनी स्थित बस स्टैंड के पास भारत पेट्रोल पंप पर खड़ा कर घर आ गया था। सुबह डंफर नहीं मिला, तलाश के बाद थाने में रिपोर्ट अगले दिन 29 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे रोहित जब पेट्रोल पंप पहुंचा तो डंफर वहां नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस डंफर की तलाश में पुलिस वारदात स्थल के आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पुलिस देख रही है कि डंफर किस रुट से कहां गया। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों के पकड़े जाने और डंफर बरामद होने की उम्मीद है। चोरों के हौसले बुलंद, आए हो रही वारदात जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही है। स्थिति यह है कि चोर वाहन चोरी के साथ ही सूने घरों को भी निशाना बना रहे हैं। गत दिनों ही जिले के बेरछा और सुनेरा थाना क्षेत्र में सूने घरों में चोरी की वारदात हुई थी। चोर यहां से नकदी रुपए के साथ ही सोने चांदी के जेवर भी चुरा कर ले गए थे। इन मामलों में भी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। किंतु अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगे हैं। इसके अलावा जिले को सौर ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगाए जा रहे सोलर प्लांट में भी आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। जो चिंता का विषय बनी हुई है। चोरों के निशाने पर मंदिर भी हैं। जिले के शुजालपुर और मोहन बड़ोदिया में मंदिरों में चोरी की बड़ी वारदात भी सामने आई है। एक दिन पहले ही जिले के मोहन बड़ोदिया में मंदिर पर हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर नाराज श्रद्धालुओं ने रोड पर चक्का जाम कर सुंदरकांड किया था। बाइट: निमिष देशमुख एसडीओपी शुजालपुर

टॉप न्यूज़

शेयर करें