आगर मालवा। प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बगलामुखी मंदिर में आस्था की जगह एक ‘चप्पल चोरी’ के मामले ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। दर्शन करने आए एक नायब तहसीलदार की कीमती चप्पल मंदिर परिसर से चोरी हो गई।
आमतौर पर मंदिरों में चप्पल चोरी होने को लोग सामान्य घटना मानकर छोड़ देते हैं, लेकिन यहाँ मामला एक अधिकारी से जुड़ा था। तहसीलदार महोदय ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत मंदिर समिति के कंट्रोल रूम में CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति अधिकारी की चप्पल पहनकर ले जाते हुए दिखाई दिया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध की पहचान करवाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और अब इस मामले में FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। मंदिर जैसे संवेदनशील और वीआईपी मूवमेंट वाले स्थान पर हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग ‘अजब एमपी की गजब कहानी’ बता रहे हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































