🔥 ट्रेंडिंग

सुनेरा पुलिस ने 3 साल से फरार 05 हजार के इनामी वारंटी को दबोचा

बड़ी सफलता सुनेरा पुलिस ने 3 साल से फरार 5000 के इनामी वारंटी को दबोचा

सुनेरा/शाजापुर | पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुनेरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवंश परिवहन के मामले में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

घेराबंदी कर मंदसौर से पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी भूरिया पिता कानाधार (उम्र 37 वर्ष), निवासी ग्राम मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले तीन सालों से अपनी पहचान छुपाकर फरार चल रहा था। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा आरोपी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

टीम का सराहनीय प्रयास

थाना प्रभारी अंकित मुकाती के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र की सक्रियता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में उपनिरीक्षक बने सिंह नागर, रतनलाल चौहान, कपिल नागर, अर्जुन मीणा, रविंद्र राय, मनोज शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अखिलेश भंडारी, सुनैना उमट और ज्योति जयसवाल का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

शुजालपुर सिटी पुलिस को बड़ी सफलता

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक