शाजापुर। आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संवाद किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विशेष रूप से दिखाया गया।

🔔 यह भी पढ़ें...
विद्यालय के सभाकक्ष में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री ने संवाद के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बनाए रखने के प्रभावी मंत्र दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि “परीक्षा को एक उत्सव की तरह लें, बोझ की तरह नहीं।”

कार्यक्रम को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और महत्वपूर्ण बिंदुओं को अपनी डायरी में नोट किया। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार के संवाद से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों का मनोबल बढ़ता है और परीक्षा के प्रति उनका डर समाप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी मानसिक दबाव के परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें









































