शाजापुर चाइना डोर ने युवक को किया जख्मी, पैर में आए छह टांके
शाजापुर।शहर में प्रतिबंधित चाइना डोर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में स्थानीय निवासी राजकुमार कोटवानी इस जानलेवा डोर का शिकार हो गए। कटी हुई पतंग की डोर पैर में उलझने और खिंचाव के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
🔔 यह भी पढ़ें...

भट्ट मोहल्ले में हुई घटना । राजकुमार कोटवानी भट्ट मोहल्ले से होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में पड़ी एक कटी हुई पतंग की डोर उनके पांव में उलझ गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, डोर में अचानक तेज खिंचाव आया। चाइना डोर इतनी धारदार थी कि उसने उनके पैर की खाल और मांस को बुरी तरह काट दिया।
घटना के तुरंत बाद राजकुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घाव गहरा होने के कारण डॉक्टरों को उनके पैर में 6 टांके लगाने पड़े। राजकुमार ने बताया कि अगर यह डोर गले में उलझती, तो परिणाम और भी घातक हो सकते थे।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































