🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर वार्ड 25 में सीवरेज लाइन ने घोला जहर, बोरिंग से निकल रहा बदबूदार पानी

शाजापुर वार्ड 25 में सीवरेज लाइन ने घोला जहर, बोरिंग से निकल रहा बदबूदार और झाग वाला पानी

शाजापुर। नगर के वार्ड क्रमांक 25 में पिछले 10 दिनों से रहवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र के निजी और सार्वजनिक ट्यूबवेलों (बोरिंग) से अचानक बदबूदार, गंदा और झाग वाला पानी आने के कारण पूरे वार्ड में हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को आक्रोशित वार्ड वासियों ने क्षेत्रीय पार्षद को मौके पर बुलाकर अपनी व्यथा सुनाई और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

सीवरेज लाइन बनी जी का जंजाल

रहवासियों का आरोप है कि वार्ड से गुजर रही सीवरेज लाइन में लीकेज होने के कारण गंदा पानी जमीन के अंदर रिसकर बोरिंग के जलस्तर में मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पानी इतना प्रदूषित है कि उससे तीखी दुर्गंध आ रही है और उसमें सफेद झाग दिखाई दे रहा है। इस दूषित पानी के सेवन और उपयोग से घरों में लोग, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं।

शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन

वार्ड वासियों ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मचारियों से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि:

पिछले 10 दिनों से पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। सीवरेज का रिसाव बोरिंग के शुद्ध जल स्रोत को पूरी तरह नष्ट कर रहा है। समय रहते लाइन नहीं सुधारी गई तो महामारी फैलने का डर है।

मौके पर पहुंचे पार्षद ने स्थिति का मुआयना कर जल्द से जल्द सीवरेज लाइन दुरुस्त करवाने और वार्ड वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय,

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से