शाजापुर। शुजालपुर संभाग अंतर्गत अवंतीपुर बड़ोदिया वितरण केंद्र (DC) क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लंबे समय से बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कुर्की-जप्ती की विधिवत कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार एवं प्रचलित नियमों के तहत की गई। विभागीय अभिलेख अनुसार संबंधित उपभोक्ताओं पर क्रमशः ₹12,980 एवं ₹24,950 की बकाया राशि लंबित थी, जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलें कुर्क कर जब्त की गईं। इसके अतिरिक्त एक अन्य उपभोक्ता पर ₹35,954 की बकाया राशि होने के कारण उसके परिसर से एक टीवी सेट कुर्क कर जब्त किया गया। कार्रवाई से पूर्व संबंधित उपभोक्ताओं को विधिवत नोटिस प्रदान कर भुगतान हेतु पर्याप्त अवसर दिया गया था। निर्धारित समयावधि में राशि जमा न करने पर राजस्व अमले एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर संपत्तियों का अभिलेखीकरण एवं जब्ती की प्रक्रिया पूर्ण की गई। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बकाया वसूली अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा सभी उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिलों का भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की गई है, जिससे दंडात्मक कार्यवाही से बचा जा सके।

टॉप न्यूज़

शेयर करें