विद्यालयों मे छात्र छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
पोलायकलां । मुकेश शर्मा
🔔 यह भी पढ़ें...
पोलायकला सहित आस-पास के क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। तहसील कार्यालय पर डिप्टी कलेक्टर अंकिता पाटकर चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गया वही पर नगर परिषद में अध्यक्ष पवन राजकुमार के द्वारा ध्वज फहराया शासकीय संदीपनी विद्यालय पर प्राचार्य राजेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार के द्वारा नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद में गणतंत्र दिवस पर हमें संविधान के तहत अधिकार मिले हैं इन अधिकारों का उपयोग करके हमें गर्व महसूस होता है उन वीर सपूतों के बलिदान की बदोलत है कि हम आजादी का जश्न मना रहे है क्योंकि वीर बलिदानी के द्वारा इस देश को आजाद कराकर स्वतंत्रता दिलाईं जब ही हमें संविधान के तहत अधिकार मिले हैं सभी के सहयोग से हमारा नगर विकास के पथ पर अग्रसर है सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि पोलायकला को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए परिषद का सहयोग करे आप लोगों का सहयोग जरूरी हे तभी हम विकास के साथ-साथ नगर को स्वच्छता में नंबर वन बना सकतें हैं इसी के साथ सांदीपनि विद्यालय पोलायकला पर छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षण प्रस्तुत दी गई जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालयों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संस्था प्रधान के द्वारा किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरीराज मंडलोई परिषद उपाध्यक्ष माया कैलाश मंडलोई नरेश दीक्षित नरेंद्र मंडलोई मनीष तोमर चंदरसिह पटेल मनीष तोमर उर्मिला संतोष देथलिया लखन चंद्रवंशी पूजा विनोद मालवीय हेमलता घनश्याम मालवीय प्रकाश चौधरी माखन मालवीय एस आई उमेद खान विष्णु परमार सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्र छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया जहां एक और छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य और गीतों के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई वहीं पर नन्ही-नन्ही बालिकाओं के द्वारा भी देशभक्ति गीतो पर आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया ग्राम खड़ी
खाटसुर मोरटाकेवड़ी सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस का पर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मनाया गया । इस अवसर सरपंच वैष्णवी अरुण मालवीय ने हाई स्कूल मिडिल स्कूल मास्टरमाइंड एवं उत्सव कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गए सभी को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद में गणतंत्र दिवस पर हमें संविधान के तहत अधिकार देता है इन अधिकारों का उपयोग करके हम आजादी का जश्न मना रहे है क्योंकि देश के वीर सपूतों ने स्वतंत्रता दिलाने मे अपने प्राणों को निछावर कर दिया उसी का नतीजा है कि हम आजादी के साथ अपने अधिकारों का उपयोग करते हैं आज सरकार के द्वारा
ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की सौगात दी जा रही तभी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं वर्ष भर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए इस दौरान प्रचार्य लक्ष्मीनारायण मण्डलोई नरेन्द्र मण्डलोई मांगीलाल मोहनिया सहित ग्राम के नागरिक उपस्थित थे संचालन रसराज गुर्जर ने किया



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































