🔥 ट्रेंडिंग

शुजालपुर मंडी में MP कृषक कल्याण वर्ष 2026 कार्यक्रम, कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी

संवाददाता आरबी सोनू मीणा

शुजालपुर मंडी में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा MP कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कृषि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि बजट में निरंतर वृद्धि के साथ किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वर्चुअल माध्यम से संबोधन सुना गया, जिसमें उन्होंने किसानों को सशक्त बनाने एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, पूर्व मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी, विवेकानंद नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह खींची, भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह बैस, पूर्व जनपद अध्यक्ष जसमत सिंह मेवाड़ा, गोविंद सिंह मंडलोई, अशोक मालवीय, देवेंद्र तिवारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

शुजालपुर सिटी पुलिस को बड़ी सफलता

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक