विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में वितरित हुई प्रोत्साहन राशि
विराट सवेरा बालाघाट। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर ग्राम पंचायत कनकी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालबर्रा-बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्वार ने की। सरपंच दुर्गाप्रसाद पगरवार की इस अनूठी पहल के तहत गांव की विभिन्न शालाओं के 20 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और शील्ड प्रदान की गई।
🔔 यह भी पढ़ें...
समारोह में कक्षा 12वीं की छात्रा रश्मि टेंभरे (87.20%) को ₹5100 और नैना राहंगडाले (84.20%) को ₹2500 की राशि देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, कक्षा 10वीं की टॉपर सृष्टि टेंभरे (94%) को ₹4100 और प्रियांशु बोपचे को ₹2100 का पुरस्कार मिला। इसी कड़ी में कक्षा 8वीं के छात्र अनुराग को ₹3100 व अनीता को ₹1500, तथा कक्षा 5वीं की अवनी को ₹2100 और सिद्धी को ₹1100 की नकद राशि भेंट की गई। इनके अलावा अनीता आर्या, मानशी टेंभरे और शिल्पा ढांडे सहित अन्य मेधावियों को भी उनके प्राप्तांकों के आधार पर सम्मानित किया गया।
शिक्षा से बढ़ता है गांव का गौरव
विधायक श्रीमती मुंजारे ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी पहल से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरस्वार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। सरपंच दुर्गाप्रसाद पगरवार ने संबोधन में कहा कि बच्चों की यह सफलता पूरे गांव का मान है और इस सम्मान का उद्देश्य उन्हें भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































