🔥 ट्रेंडिंग

हिंदू सम्मेलन अभियान, 101 समितियों के माध्यम से होगा आयोजन

शाजापुर ज़िले में ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन अभियान, 101 समितियों के माध्यम से होगा आयोजन

शाजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शाजापुर ज़िले में अभूतपूर्व स्तर पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिलेभर में इसके लिए कुल 101 आयोजन समितियों का गठन किया गया है, जिनमें 73 समितियां ग्रामीण क्षेत्रों तथा 28 समितियां नगरीय क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इन्हीं समितियों के माध्यम से जिले के प्रत्येक ग्राम, नगर, मॉडल और बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

5 लाख से अधिक लोग करेंगे सहभोज

इस महाअभियान की सबसे विशेष बात यह है कि जिलेभर में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों में लगभग 5 लाख लोग सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकजुटता का सशक्त उदाहरण बनेगा। भोजन व्यवस्था पूर्णतः सामाजिक सहयोग से की जा रही है, जिसमें हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

मंडल व बस्ती स्तर पर आयोजन

हिंदू सम्मेलनों को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए आयोजन मंडल और बस्ती स्तर पर किए जा रहे हैं। प्रत्येक समिति को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत समाज का सान्निध्य और सहभोज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक आयोजन का संदेश पहुंच रहा है और सहभागिता स्वतः बढ़ रही है।

गांव-गांव, बस्ती-बस्ती दिख रहा उत्साह जिले के ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी बस्तियों तक सम्मेलन को लेकर उत्साह का माहौल है। कहीं प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, तो कहीं भजन-कीर्तन, मंदिरों की साज-सज्जा और घर-घर संपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। युवा, मातृशक्ति और वरिष्ठजन सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को विशेष बना रही है।

सांस्कृतिक स्वरूप, समरसता का संदेश आयोजन समितियों ने स्पष्ट किया है कि सभी हिंदू सम्मेलन पूर्णतः सामाजिक और सांस्कृतिक स्वरूप में होंगे। सम्मेलनों में प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही संत समाज का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

शाजापुर नगर में हिंदू सम्मेलनों की तैयारियां ज़ोरों पर, 8 बस्तियों में होगा शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन

शाजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर शाजापुर नगर में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। समाज में समरसता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता के उद्देश्य से नगर को 8 प्रमुख केंद्रों (बस्तियों) में विभाजित कर क्रमबद्ध रूप से भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

नगर की प्रत्येक बस्ती में आयोजन समितियां सक्रिय रूप से जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। घर-घर संपर्क कर नागरिकों से सहभागिता का आग्रह किया जा रहा है। बस्तियों में प्रभात फेरियां, भजन-कीर्तन, झंडा सज्जा, दीवार लेखन और मंदिरों में विशेष आराधना के माध्यम से वातावरण धर्ममय होता जा रहा है।

*सांस्कृतिक और सामाजिक स्वरूप में होंगे आयोजन*

आयोजन समितियों ने स्पष्ट किया है कि सभी हिंदू सम्मेलन पूर्णतः सामाजिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप में आयोजित किए जाएंगे। किसी प्रकार का राजनीतिक मंचन नहीं होगा। सम्मेलनों में संत समाज का सान्निध्य प्राप्त होगा, वहीं प्रबुद्ध वक्ता समाज को सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्रभाव और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। प्रत्येक केंद्र पर सामूहिक सहभोज की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे समाज में भाईचारे और एकता का भाव सुदृढ़ हो। हिंदू सम्मेलनों की तैयारियों में युवाओं की टोली प्रमुख भूमिका निभा रही है। मंच, बैठक व्यवस्था, ध्वनि-प्रकाश, स्वच्छता एवं अनुशासन की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी गई है। वहीं मातृशक्ति द्वारा भजन मंडलियों का गठन कर धार्मिक आयोजनों को सशक्त बनाया जा रहा है।

8 केंद्रों पर तय कार्यक्रम

नगर के 8 केंद्रों पर निम्नानुसार हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा—

महाराणा प्रताप बस्ती: श्री संकट मोचन हनुमान हिंदू सम्मेलन समिति — 10 जनवरी, दोपहर 2:30 बजे, पुरानी अनाज मंडी टंकी चौराहा

शिवाजी बस्ती: श्री दास हनुमान हिंदू सम्मेलन समिति — 10 जनवरी, प्रातः 10:00 बजे, किला मैदान

हिंगलाज बस्ती: श्री बलवीर हनुमान हिंदू सम्मेलन समिति — 11 जनवरी, दोपहर 4:00 बजे, म. लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय

बजरंग बस्ती: श्री बजरंग हिंदू सम्मेलन समिति — 11 जनवरी, प्रातः 10:00 बजे, आईटीआई मैदान

अम्बेडकर बस्ती: श्री नीलकंठेश्वर महादेव हिंदू सम्मेलन समिति — 17 जनवरी, दोपहर 4:00 बजे, नीलकंठ महादेव मंदिर, गरासिया घाट

केशव बस्ती: श्री काशी विश्वनाथ महादेव हिंदू सम्मेलन — 17 जनवरी, प्रातः 10:00 बजे, मल्हार गार्डन, दुपाड़ा रोड

माधव बस्ती: श्री राम हिंदू सम्मेलन समिति — 18 जनवरी, शाम 4:30 बजे, प्रहलाद जीन, नई सड़क

महादेव बस्ती: श्री चैतन्य चिंतामण हिंदू सम्मेलन समिति — 18 जनवरी, प्रातः 10:00 बजे

नगरवासियों से सहभागिता की अपील आयोजन समितियों ने नगर के सभी नागरिकों, माता-बहनों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अपनी-अपनी बस्ती में निर्धारित समय पर सपरिवार उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष आयोजन को सफल बनाएं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन शाजापुर के सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक नई पहचान स्थापित करेगा।

शुजालपुर सिटी पुलिस को बड़ी सफलता

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक