सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ: विधायक अरुण भीमावद ने किया उद्घाटन
शाजापुर। स्थानीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में ‘सांसद खेल महोत्सव’ का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक अरुण भीमावद ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर खेल स्पर्धाओं की विधिवत शुरुआत की।
🔔 यह भी पढ़ें...
इस अवसर पर विधायक भीमावद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और एकाग्रता लाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। महोत्सव में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस दौरान विद्यालय स्टाफ, खेल अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें









































