सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल,
शाजापुर।इन दिनों मध्य प्रदेश के शासकीय और अर्ध शासकीय स्कूलों में परीक्षा का दौर जारी है ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसने शासकीय स्कूलों की पोल खोलकर रख दी है हम आपको बता रहे हैं शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिपलिया गोपाल जहां पर परीक्षा के दौरान स्कूली छात्रों से शिक्षकों के द्वारा बाथरूम साफ करवाया जा रहा हैं तो किसी से सफाई करवाई जा रही हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
मामला शाजापुर जिले के पिपलिया गोपाल शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है जहां परीक्षा के दौरान शिक्षकों ने छात्रों से गंदी शौचालय में सफाई करवाई और साथ ही कमरों में भी सफाई करने की बात छात्र कह रहे हैं जिसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हालांकि वीडियो के बाद किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और ना ही किसी जनप्रतिनिधि के प्रतिक्रिया सामने आई है लेकिन अपने भविष्य को गढ़ने के लिए छात्र स्कूल पहुंचे थे लेकिन शिक्षकों ने इनसे सफाई करवाई है शौचालय धुलवाया जा रहा है यह कहां तक सही है हालांकि इसकी पुष्टि हो चुकी है कि यह मामला शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिपलिया गोपाल का ही है ।
Byte: छात्र



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































