राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर में कार्यक्रम आयोजित

आगर-मालवा।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा डी. एस. चौहान के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आगर मालवा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा अश्विनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रियंका चौहान एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रियंका चौहान ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, उपलब्धियों एवं चुनौतियों को मान्यता देना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम, पीसीपीएनडीटी एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं नालसा आशा योजना 2025 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगर मालवा अश्विनी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में महिलाओं की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है, किन्तु आज भी बाल विवाह एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध समाज में विद्यमान हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक बालिका अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बने और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बालिका का दायित्व है कि वह बाल विवाह की सूचना समय पर संबंधित अधिकारियों को दे, जिससे अपराध होने से पूर्व ही रोका जा सके।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी, प्राचार्या, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीमती अभिलाषा श्रीवास्तव, विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं 300 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।
- टॉप न्यूज़:राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द
- टॉप न्यूज़:हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,
- टॉप न्यूज़:अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।
- टॉप न्यूज़:जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां
- टॉप न्यूज़:शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल
- टॉप न्यूज़:शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल
- टॉप न्यूज़:गायत्री शक्तिपीठ में 39वां स्थापना दिवस 9 मई को, मां को लगेगा छप्पन भोग
- टॉप न्यूज़:खेत में युवक की दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी
- टॉप न्यूज़:कालापीपल के कमालपुर में बड़ा हादसा, डबरी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
- टॉप न्यूज़:भुगतान में देरी से आक्रोशित किसान, केंद्रीय बैंक लालघाटी पर जोरदार प्रदर्शन
- टॉप न्यूज़:राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द
- टॉप न्यूज़:हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,
- टॉप न्यूज़:अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।
- टॉप न्यूज़:जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां
- टॉप न्यूज़:शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल
- टॉप न्यूज़:शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल
- टॉप न्यूज़:गायत्री शक्तिपीठ में 39वां स्थापना दिवस 9 मई को, मां को लगेगा छप्पन भोग
- टॉप न्यूज़:खेत में युवक की दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी
- टॉप न्यूज़:कालापीपल के कमालपुर में बड़ा हादसा, डबरी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
- टॉप न्यूज़:भुगतान में देरी से आक्रोशित किसान, केंद्रीय बैंक लालघाटी पर जोरदार प्रदर्शन
राज्य शहर
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर में कार्यक्रम आयोजित
गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान शाजापुर।आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आज शाम पुलिस बल द्वारा शहर के मुख्य चौराहों, पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बैरिकेटिंग कर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बारीकी … Read more
भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिसकर्मियों डांस का, वीडियो वायरल
भोजशाला में शांतिपूर्ण आयोजन के बाद पुलिसकर्मियों डांस का, वीडियो वायरल धार। बसंत पंचमी के संवेदनशील अवसर पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शांति व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती को पुलिस प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। लगभग 8,000 जवानों की तैनाती और हफ्तों की कड़ी मशक्कत के बाद, जब शुक्रवार का आयोजन निर्विघ्न संपन्न … Read more
नगरपालिका ने कराया वैनगंगा नदी पर स्टापडेम निर्माण का कार्य प्रारंभ
नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, नगर में जलप्रदाय के लिये होगा जलसंचय विराट सवेरा बालाघाट। प्रतिवर्ष की तरह नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा अस्थाई स्टापडेम का निर्माण इस बार भी प्रारंभ कराया गया है। 24 जनवरी को नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने स्टापडेम कार्य का निरीक्षण किया और समय पर कार्य को पूर्ण किये … Read more
मक्सी जंक्शन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे; बड़ा हादसा टला,
मक्सी जंक्शन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे; बड़ा हादसा टला, मेन लाइन पर यातायात सामान्य शाजापुर/मक्सी। शाजापुर जिले के मक्सी जंक्शन के समीप रेलवे लाइन पर शनिवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए (डिरेल हो गए)। यह घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी अपनी निर्धारित दिशा में … Read more
हिंदू सम्मेलन के बाद असामाजिक तत्वों ने महापुरूषों के बैनर फेड
हिंदू संगठनो थाने पहुंचकर सख्त कार्रवाई ओर एफआईआर कराई मक्सी।बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को मक्सी में आयोजित हिंदू सम्मेलन शांतिपूर्ण सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद शुक्रवार रात को सामाजिक तत्व द्वारा सम्मेलन स्थल पर लगाए गए महापुरुषों के बैनर फाड़ दिए गए घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मक्सी थाने … Read more
शाजापुर डायल 112 की टीम ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया रेस्क्यू
शाजापुर डायल 112 की टीम ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया रेस्क्यू शाजापुर। रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलिया गोपाल में नाले में गिरे एक घायल मोर को पुलिस टीम ने सुरक्षित निकालकर वन विभाग के सुपुर्द किया। शनिवार रात करीब 11:30 बजे, डायल 112 की टीम को सूचना मिली … Read more
आज ब्रज में होली रे रसिया के साथ,40 दिवस फाग उत्सव प्रारंभ हुआ
आज ब्रज में होली रे रसिया के साथ,40 दिवस फाग उत्सव प्रारंभ हुआ

नलखेड़ा।पुष्टिमार्ग संप्रदाय के वसंतपंचमी पर्व पर सुगंधित अबीर-गुलाल उड़ाकर ब्रजमंडल के विश्वविख्यात 40 दिवसीय होलिकोत्सव फागोत्सव का शुभारम्भ नगर स्थित श्रीनाथजी, सिर पोई स्थित गिरिराज जी मंदिर में ठाकुर जी को गुलाल लगाकर वसंत पंचमी हरसुल उल्लास के साथ मनाई जा रही है। मंदिर प्रांगण को पीले रंग से सजावट की गई है जहां फाग उत्सव की शुरुआत वसंत पंचमी पर से हो गई। इन मंदिरों में बृजधाम की तर्ज पर फूलों की होली के विभिन्न उत्सव होंगे,जिनका क्रम धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा।यह उत्सव 40 दिन चलेगा जिसमें इसमें राधा-कृष्ण के भजनों की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ेगा और भगवान के होली प्रसंगों की आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। फाग गीत भी गाएंगी और नृत्य भी होंगे। वसंत पंचमी से ही ठाकुरजी की विभिन्न पोषाक से सिंगर दिया जाएगा। होली के करीब आने पर प्रभु श्रीनाथजीजी को केसर युक्त चंदन, गुलाल, अबीर और इन चारों से विशेष तौर पर होली खिलाई जाएगी।बसंत के इन 40 दिनों में प्रभु के समीप व संत, धमार, फाग भजन कीर्तन गाए जाएंगे हैं।होली खेलन पधारो श्रीवृंदावन में,आज बिरज में होली रे रसिया जैसे कीर्तन गाते हैं। वसंत में प्रभु को विशेष तौर पर सफेद वस्त्र एवं सिर पर मोर चंद्रिका और सोने के आभूषण पहनाए जाते हैं।
श्रद्धालु बोले- आज ब्रज में होली रे रसिया
वसंत पंचमी पर समूचे मंदिर परिसर को गुलाब,गेंदा,सरसों और अन्य संदर फूलों और गुब्बारे से सजाया गया। सुगंधित इत्रों का छिड़काव किया गया। मंदिर के गर्भगृह से भक्तों पर सेवायतों ने रंग बिरंग गुलाल बरसाए। पूरा मंदिर परिसर रंग बिरंगे गुलाल से रंग गया। भगवान का प्रसादी रंग गुलाल अपने ऊपर डलवाकर श्रद्धालु आनंद से झूम उठे और गाने लगे आज ब्रज में होली रे रसिया।

गोवर्धन नाथ जी की हवेली में उत्सव हुए प्रारंभ
बड़ागांव।नगर के वार्ड क्रमांक चार में स्थित गोवर्धन नाथ जी की हवेली में शुक्रवार को धूमधाम से वसंत उत्सव मनाया गया। इस मौके पर गोवर्धनाथ जी की हवेली पर आकर्षक फूलों से साथ सजा सज्जा की गई। हवेली समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर पाटीदार ने बताया कि जैसे प्रकार ब्रज में 40 दिन तक ठाकुर जी को रंग गुलाल से होली खिलाई जाती है। उसी प्रकार नगर में स्थित गोवर्धन नाथ जी की हवेली में भी रोज सुबह 11 बजे ठाकुर जी के साथ होली खिलाई जा रही है। गोवर्धन नाथ जी की हवेली में भक्तों द्वारा ठाकुर जी के साथ लगभग 40 दिनों तक होली खेली जाएगी। इस मौके पर हवेली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।
आमजन का गणित बिगड़ा, सोना चांदी का भाव आम आदमी से दूर
आमजन का गणित बिगड़ा, सोना चांदी का भाव आम आदमी से दूर
दस साल में कई गुना बड़ा सोना चांदी का भाव
नलखेड़ा।आसमान छू रहे सोने-चांदी के भाव ने शादी के सीजन में आम जनों की समस्या बढ़ा दी है। आज के दौर में ये आम आदमी के पहुंच से दूर हो रहे हैं। इसीलिए मार्केट में सोने चांदी में मंदी है। जहां लोग पहले मंगलसूत्र और कड़े, आंवले, कनदौना सहित अन्य जेवर बनवाते थे वहीं, अब ट्रेंड बदल गया है। पतली पायल और पतले मंगलसूत्र से ही रस्म अदायगी की जा रही है। दरअसल,बीते दस साल में सोने का भाव पांच गुण और चांदी का सात गुना बढ़ गया है जिससे जिससे शादी में अतिरिक्त बोझ मध्यमवर्गीय परिवारों पर बढ़ गया है।
वे शादी में आम तौर पर दी जाने वाली ज्वैलरी खरीद ही नहीं पाते। वहीं, दुकानदारों की पीड़ा है कि इतने शादी-ब्याह के सीजन में भी मार्केट मंदा है। इतनी महंगी दरों के सोने चांदी के जेवर कोई खरीदना ही नहीं चाहता। ऐसे में आम तौर पर होने वाली खरीदी में भी कटौती आई है।
उधारी का दौर भी समाप्त
जानकारी के अनुसार पहले कम दरों पर मिलने वाली ज्वैलरी को लेकर उधारी का भी ट्रेंड था। यानी अभी जेवर लेकर बाद में राशि दे दी जाती थी लेकिन अब महंगाई का दौर है। इसीलिए कोई भी दुकानदार या व्यापारी इसमें रिस्क नहीं ले सकता। इतनी महंगी दर के सोने-चांदी के जेवर के लिए राशि उधार करना किसी बड़ी रिस्क से कम नहीं है। वहीं, पहले लोग उधारी में सोना चांदी के जेवर खरीद लेते हैं
फसल आने पर राशि चुकाते थे लेकिन अब यह भी समाप्त हो गया। कोई भी दुकानदार रिस्क नहीं लेना चाहता।
क्षेत्र में ट्रेंड शादी से पहले भेजते हैं जेवर
ग्रामीण क्षेत्रों व नगर में शादी-ब्याह का विशेष ट्रेंड है। जहां शादी से पहले दुल्हन के यहां चांदी और सोने के जेवर चढ़ाने (भेजने) का ट्रेंड है। लेकिन वर्तमान में बढ़े हुए भाव के कारण समस्या आने लगी। इसीलिए अब लोग ज्यादा खरीदी में रुचि नहीं दिखा पाते।गांवों में ट्रेंड है कि एक से डेढ़ किलो चांदी के आवले चढ़ाएंगे, साथ ही सोने का मंगलसूत्र, रानी हार इत्यादि भी लेने का ट्रेंड है लेकिन महंगाई के इस दौरान ट्रेंड बदल दिया है।
मंत्रोच्चार के साथ जैन मंदिर शिखर पर चढ़ाई नूतन ध्वजा
मंत्रोच्चार के साथ जैन मंदिर शिखर पर चढ़ाई नूतन ध्वजा

वसंत पंचमी पर हुआ धार्मिक आयोजन
नलखेड़ा-मंत्रोच्चार के साथ परमात्मा के मंदिर शिखर पर लाभार्थी बड़ेरा परिवार द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। इसके पूर्व नगर में ध्वजा का चल समारोह निकाला गया। मंदिरजी में माणिभद्र वीर हवन – पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नगर में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर जैन समाज द्वारा मंदिर शिखर पर नूतन ध्वजा चढ़ाई गई , वही नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर वसंत का स्वागत किया गया। मंदिरजी में परमात्मा की मनमोहक आंगी रचना की गई।
शुक्रवार को वसंतोत्सव पर्व पर स्थानीय चंदाप्रभु जैन श्वे. मंदिर में मणिभद्र वीर हवन एवं ज्ञान की देवी सरस्वती माता के जन्मदिन पर धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। लाभार्थी बडेरा परिवार की ओर से परमात्मा की सत्तरभेदी पूजन का कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे मंदिरजी में रखा गया। इसके पूर्व तपागच्छ के अधिष्ठायक देव श्री माणिभद्र वीर का हवन-पूजन विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाया गया। हवन के पश्चात
माणिभद्रजी को लाभार्थी बडेरा परिवार द्वारा सुखड़ी एवं थाल अर्पण किया गया।
विजय मुहूर्त में विधिकारक वैभव जैन व संगीतकार राज मोदी एण्ड पार्टी उज्जैन द्वारा लाभार्थी परिवार
स्व. केसरीमलजी,कैलाशचंद्र, रमेशचंद्र,मनोहर, महेंद्र, मनोज, संजय, अंकुश,अक्षय बडेरा परिवार के द्वारा ध्वज दंड की पूजा संपन्न करवाकर मंदिर स्वर्ण शिखर पर नूतन धर्म ध्वजा विधि – विधान व मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाई गई। इसके पूर्व ध्वजा को सिर पर धारण कर मंदिर परिसर में परिक्रमा की गई तथा लाभार्थी परिवार जनो ने ध्वजा की वासक्षेप से पूजा तथा आरती की गई।
इस अवसर पर परमात्मा का दरबार जयकारो से गुंज उठा तथा खुशी से झूमते नाचते समाजजनों ने शिखर पर अक्षत वर्षा की गई। एवं सभी को केसरिया रंग लगाकर प्रभावना वितरण की गई। इसके पूर्व मंदिर से बैंड बाजों के साथ नूतन ध्वजा का चल समारोह मुख्य मार्गो से निकाला गया। जिसमें समाजजनों के साथ लाभार्थी बड़ेरा परिवार सिर पर ध्वजा धारण कर शामिल रहें।

बसंत उत्सव पर्व पर जैन मंदिर में सुरेशकुमार काठेड़ द्वारा परमात्मा की मनमोहक आंगी रचना की गई।
बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिरजी में परमात्मा चंद्रप्रभु के अभिषेक,केसर पूजन,आरती के लाभार्थी मनोहरलाल मुकेश कुमार, मनीष कुमार फाफरिया परिवार रहा।
बसंत उत्सव के अवसर पर गुप्त लाभार्थी परिवार द्वारा जैन धर्मशाला में स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम रखा गया था।
वसंत पंचमी को ही स्थानीय श्री सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मैं भी धार्मिक कार्यक्रम के साथ मंदिर शिखर पर समाजजनों द्वारा नूतन ध्वजा विधि विधान के साथ चढ़ाई गई।
सुसनेर में सजा सांवरिया सेठ का भव्य दरबार, 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास
सुसनेर में सजा सांवरिया सेठ का भव्य दरबार, 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास
भक्ति, आस्था और उल्लास में डूबा पूरा नगर, गोकुल शर्मा के भजनों पर देर रात तक झूमती रही आस्था

सुसनेर। अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की पावन वर्षगांठ एवं हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर सुसनेर नगर का बड़ा जीन परिसर गुरुवार की रात आस्था, भक्ति और उल्लास के महासागर में तब्दील हो गया। अवसर था सांवरिया सेठ की ऐतिहासिक भजन संध्या का, जिसने न केवल सुसनेर बल्कि पूरे अंचल में भक्ति का नया अध्याय लिख दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांवरिया सेठ की भव्य आरती से हुई। इसके पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा (राजस्थान) ने गणेश वंदना के साथ जैसे ही भजनों की मधुर धारा प्रवाहित की, वैसे ही पूरा परिसर “जय सांवरिया सेठ” के जयकारों से गूंज उठा। मंडफिया वाले सांवरिया सेठ पर आधारित भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते, गाते और नाचते नजर आए।
5 क्विंटल पुष्पवर्षा में नहाया दरबार, भक्तिमय हुआ आकाश
भजन संध्या के दौरान करीब 5 क्विंटल पुष्पों की वर्षा की गई, जिससे पूरा परिसर फूलों की खुशबू और भक्ति के रंग में रंग गया।
गोकुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत “मेरी गाड़ी मेरा बंगला”, “जिसको चाहिए काली गाड़ी”, “नाम लिखो सांवरिया को” जैसे सुपरहिट भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे—हर कोई भक्ति में सराबोर नजर आया।
35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति
इस ऐतिहासिक आयोजन में सुसनेर सहित नलखेड़ा, सोयत एवं ग्रामीण अंचलों से 35 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इतनी विशाल और अनुशासित भीड़ ने इस आयोजन को वर्षों तक याद रखे जाने वाला बना दिया।

*राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*
भजन संध्या में विधायक भैरो सिंह बापू, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, राणा विक्रम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर सहित जिलेभर के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टीम सेवा सारथी की शानदार व्यवस्था, हर कोई रहा संतुष्ट
आयोजन समिति टीम सेवा सारथी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन के लिए अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की गईं। समिति के सदस्य रजनीश सेठी, राणा प्रथम पाल सिंह, विपिन लड्डा, अभिजीत बजाज, मयंक लड्डा, सौरभ ओसवाल, अंशुल जैन, धीरज जैन, हिम्मत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि—
महिलाओं के लिए पृथक एवं सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था
सुचारु यातायात व्यवस्था
पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम स्वयंसेवकों द्वारा सतत निगरानी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
भजन में झूमे पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल
कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी भजनों की धुन पर भक्ति में झूमते नजर आए। यह दृश्य सुरक्षा और भक्ति के अद्भुत संगम का प्रतीक बना, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
भक्ति, व्यवस्था और आस्था का अद्भुत संगम
देर रात तक चली इस दिव्य भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के भाव में डूबे रहे। सुसनेर में आयोजित यह भजन संध्या न केवल धार्मिक आयोजन रही, बल्कि हिंदू एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन गई।
स्कूल जा रही मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद
खरगोन। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर की बृज विहार कॉलोनी से सामने आया है, जहां स्कूल बैग लेकर जा रही एक मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। … Read more
पुलिस उपद्रवियों की पहचान और धर पकड़ में लगीं
तराना में उपद्रव के बाद शांति पुलिस उपद्रवियों की पहचान और धर पकड़ में लगीं डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा पहुंचे तराना शहर में निकाला फ्लेग मार्च तराना में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
मंदिरों में गूँजे फाग के स्वर, 40 दिवसीय होली उत्सव का आगाज़
नगर में बसंत पंचमी की धूम: मंदिरों में गूँजे फाग के स्वर, 40 दिवसीय होली उत्सव का आगाज़ शाजापुर। आज नगर में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त मंदिरों में विशेष साज-सज्जा और श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों … Read more
संदीपनी विद्यालय में राजनीतिक गतिविधि बंद करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन
पोलायकला संदीपनी विद्यालय में राजनीतिक गतिविधि बंद करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन पोलायकला मुकेश शर्म सांदीपनि विद्यालय पोलायकला पर 19 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए आयोजन को लेकर के एनएसयूआई के द्वारा राजनीतिक गतिविधियों को विद्यालय परिसर में रोक लगाने के संबंध में एनएसयूआई के सदस्यों के द्वारा प्राचार्य … Read more



शेयर करें










