शाजापुर। शहर के काशी नगर क्षेत्र में बिजली वायर चोरी का मामला सामने आया था। आसपास के लोगों ने एक युवक को चोरी की वारदात करते समय पकड़ कर लालघाटी थाना पुलिस को सौंपा था। जांच में मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का निकाला। जिस पर पुलिस ने युवक को कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया था। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने जांच के बाद फरियादी राजेश कोठारी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनस खान और इकरार खान निवासी शाजापुर को आरोपित बनाया गया है। निर्माणाधीन मकान से चार बंडल बिजली के तार चोरी हुए थे। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें